बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी बिलासपुर द्वारा विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें बच्चों के साथ साथ शिक्षकों का भी क्लास लिया गया जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा एवं कहावत और मुहावरा से संबंधित सवाल पूछा गया जिसमें छत्तीसगढ़ी आभूषण, मिष्ठान, पहनावा आदि की जानकारी दिए और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए कक्षा 9वी एवं 10वीं के विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया गया ,परिसर का मुआयना किया गया। शिक्षकों की उपस्थिति सही समय पर पाया गया जिसकी सराहना किए साथ ही शाला संचालन के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए। निरीक्षण के दौरान शाला प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर व्याख्याता राजेश कुमार सोनी, अरुण कुमार पांडे, संतोष तिवारी, मोतीलाल वस्त्रकार, आनंद सोमावर ,सीमा साहू , अभिलाषा शुक्ला, रीना राय, हेमंत टंडन,रश्मि पाण्डे,परमेश्वर सागर, शिवकुमार कौशिक, अरविंद गहवई, महेन्द्र वर्मा ,चंद्र प्रकाश साहू,नेहा शर्मा ,किरण तिवारी,कल्पना टेगर, मधु राजे सिंह,मोनिका,विकाश कायरवार , रश्मि साहू, प्रीति दिवान,भृत्य संतोष कुमार साहू, सुग्रीव, अमरनाथ मरावी,सुनील यादव उपस्थित रहे।