सरला कोसरिया ने मुख्यमंत्री से भेंट कर 2024-25 में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने का किया आग्रह…

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

आज रायपुर राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुई तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्माण कार्य हेतु वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल सड़क,पुल,पुलिया और एनीकट आदि के प्रशासकीय स्वीकृत और निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री साय ने शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने के लिए आश्वस्त किया। सरायपाली से सरसीवां मार्ग जीर्णोद्वार हेतु स्वीकृत 25 करोड़ एवं सरायपाली से सारंगढ़ मार्ग हेतु स्वीकृत 40 करोड़ निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के लिए सरला ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं सहित पार्टी संगठन के कार्यों से अवगत कराया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!