विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भाजपा मंडल सरायपाली द्वारा स्थानीय गीता भवन में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल की संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ एन. के. अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा,जिला महामंत्री संजय शर्मा , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक, कार्यक्रम जिला सह संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी,मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल उपस्थित रहे। उपस्थित अथितिगण ने भाजपा के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया। मुख्य वक्ता डॉ अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनी है। 2014 से पूर्व जहां देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसी अव्यवस्थाएं चरम पर थी, वहीं 2014 के बाद पीएम मोदी ने देश के हालात बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया।उन्होंने कहा युवा, महिला, किसान और मजदूर, गरीब श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। 2014 से पूर्व हमारी अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, जो आज चौथे नंबर पर आ गई। अब हमें केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को आमजन के बीच लेकर जाना है।
विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया और 11 साल में उन संकल्पों को सिद्ध भी किया। उन संकल्पों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है।
कार्यक्रम जिला सह संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा ने बताया कि संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत जिला एवं मंडल स्तर तक कार्यशाला, मीडिया संवाद, प्रोफेशनल मीट, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, विकसित भारत संकल्प सभा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, शहरों में मोहल्ला चौपाल और पंचायत केंद्रों पर पंचायत चौपाल का आयोजन, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल पर सेमिनार जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।कार्यकम में विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक,मंडल उपाध्यक्ष सीता सतपथी, अनंत कुमार पटेल,जप उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, नप उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान, कार्यक्रम मंडल संयोजक प्रमोद कुमार सागर, केदुआ मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव ,भूपेश सलूजा,कमल अग्रवाल, डॉ आशीष दास,महामंत्री डॉ प्रकाश पटेल ,विदित धनानिया ,पार्षद युवराज गोस्वामी,राजा बग्गा,मनोज दास, मुरली नायक, रविन्द्र पंडा, बाबा सेन, महेंद्र सिंह, प्रखर अग्रवाल,लव कुमार चौधरी, इकबाल खान, सह संयोजक रोहित साहू, मोहन चौहान, नकुल चौहान, केदुवा मंडल महामंत्री सुरोती लकड़ा, युगांत मिरि,आदर्श गुप्ता ,शिवा जायसवाल ,जप्पी लाल मांझी, लाल कुमार पटेल, रमेश नायक , अभिनव एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष आशीष दास ने एवं आभार व्यक्त महामंत्री विदित धनानिया ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मुरली नायक ने दी।