कृषि आदान विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी निगरानी एवं कार्रवाई… कलेक्टर के निर्देश पर तुमगांव में निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में कृषि आदान सामग्रियों की गुणवत्ता एवं विक्रय प्रक्रिया की सघन निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार एवं उर्वरक निरीक्षक उमेश चंद्राकर द्वारा तुमगांव क्षेत्र के निजी कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों की स्कंध व मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई, जो कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। इस पर संबंधित विक्रेताओं को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय-सीमा दी गई है।

कलेक्टर लंगेह ने निर्देशित किया है कि जिले के कृषकों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदान उपलब्ध हो एवं उन्हें किसी भी प्रकार की ठगी या भ्रम से बचाया जा सके, इसके लिए निरीक्षण दलों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय निरीक्षकों एवं मैदानी अमले को चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कृषि विक्रय केंद्रों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची एवं विक्रय रसीदें प्रदर्शित करें और नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। अनियमितता पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!