ओम हॉस्पिटल में करैत सांप के काटे मरीज को मिला नया जीवन…10 दिन वेंटिलेटर पर रहे फागुलाल का सफल इलाज… अस्पताल प्रबंधन ने दिखाई मानवता, अधिकांश खर्च किया माफ।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जून को ग्राम अमरकोट निवासी फागुलाल को उस समय करैत सांप ने डंस लिया जब वे रात में सो रहे थे। ज़हर तेजी से शरीर में फैलने लगा और स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए इलाज शुरू किया।मरीज को गहन चिकित्सा की आवश्यकता पड़ी और उसे 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब 18 दिनों तक ICU में रहने के बाद, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कड़ी मेहनत से अब वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।फागुलाल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण, ओम हॉस्पिटल प्रबंधक ने मानवीय पहल करते हुए केवल जरूरी मेडिकल और टेस्ट का शुल्क लिया, जबकि अस्पताल का बाकी सारा खर्च पूरी तरह माफ कर दिया गया।

यह निर्णय मरीज के परिजनों के लिए किसी राहत से कम नहीं था।फागुलाल के बेटे ने कहा, “हम बिल्कुल टूट चुके थे – न इलाज का खर्च उठा सकते थे, न उम्मीद बची थी। लेकिन ओम हॉस्पिटल के डॉक्टरों और प्रबंधक ने हमें सहारा दिया और हमारे पिता को नई ज़िंदगी मिल गई।”अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि करैत सांप का ज़हर बहुत तेज़ होता है और यदि समय रहते इलाज ना मिले तो मरीज की जान भी जा सकती है। इस मामले में समय पर लाया जाना और सटीक इलाज ही जीवनरक्षक सिद्ध हुआ।इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि ओम हॉस्पिटल, सरायपाली न केवल चिकित्सा सेवाओं में सक्षम है, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भाव में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!