तिरीथ ने बच्चों और महिलाओं के साथ मनाया ‘रागा’ का जन्मदिन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं इसी उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ग्रामीण क्षेत्र में जाकर बच्चों और महिलाओं के साथ केक काटकर मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर तिरीथ ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी को बाकी नेताओं से जो चीज अलग करती है वह संविधान के मूल्यों के प्रति उनका अप्रतिम समर्पण और उन लाखों लोगों की खातिर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति राहुल का गहरा लगाव है जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती हैं।’’ तिरीथ ने आगे कहा कि‘‘रागा के कार्य कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को लगातार दर्शाते हैं। आप सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने और वंचितों का समर्थन करने के अपने मिशन को जारी रखे हैं। अतः पुनः मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करती हूं इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!