इवास वुड लैंड स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न।

Share Now

शिवा निषाद/ सर्वव्यापी/

अर्पित शिक्षा समिति द्वारा संचालित इवास वुडलैंड हायर सेकेण्डरी स्कूल सरायपाली में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के बच्चों को विधिक संबंधी जानकारी देने हेतू विधिक जागरूकता शिविर का आयेाजन किया गया था। जिसमें पंकज आलोक तिर्की (द्वितीय जिला अति.सत्र ,न्यायाधीश ) एवं पवन कुमार अग्रवाल जी ( जिला अति.सत्र ,न्यायाधीश ) शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन स्कूल इंचार्ज प्रकाश सोना द्वारा किया गया , प्राचार्य एस.मसीह एवं संचालक ए.के.मसीह द्वारा दोनों न्यायाधीशों का पुश्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात पवन कुमार अग्रवाल ( जिला अति.सत्र न्यायाधीश ) ने अपने संबोधन मे बच्चों को विधिक जानकारी दी और बच्चों को जागरूक किया कि मोबाईल से होने वाले अपराध, जादु-टोना आदि केा विस्तार से समझाते हुये इन सारी चीजों से बचने व समझदारी से काम करने की जानकारी दी। पंकज आलोक तिर्की (द्वितीय जिला अति.सत्र न्यायाधीश ) ने अपने संबोधन में बच्चों से विधिक संबंधी विशयों पर बारिकी से बच्चों के साथ चर्चा की व होने वाले अपराधों की जानकारी दी कि अगर केाई व्यक्ति कोई अपराध करता है तो उसके विरूध्द कौन से एक्ट के तहत कार्यवाही की जाती है, बैड टच, गुड टच के बारें मे विस्तृत जानकारी बच्चों को दिया और बताया कि ऐसे परिस्थिति मे सबसे पहले अपने पालकों ,शिक्षिकों को उसकी जानकारी दे, न्यायालय के कार्य क्षेत्र व लोगों के अधिकारों को विस्तृत रूप से समझाया और बच्चों को हमेशा जागरूक रहने हेतू प्रोत्साहित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री सुशीम सिंह ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!