जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा 3 औद्योगिक संस्थानों का निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस जारी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी, जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड एवं 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बंद पाया गया, जिसके कारण निरीक्षण नहीं किया गया।

निरीक्षण के दौरान मनीष कुमार कुंजाम सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक विधिक नापतौल विभाग, शशिकांत प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद उपस्थित रहे।

जिसमें औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच में सुरक्षा व्यवस्था नियमानुसार नहीं पाया गया संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है एवं 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी में जांच में सुरक्षा उपकरण नियमानुसार प्रदाय नहीं किया जाना पाया गया एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।

श्रम विभाग द्वारा जांच में ओवर टाईम संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। संस्थान को नोटिस जारी किया गया। 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी के जांच में ठेकेदार द्वारा लाइसेंस से अधिक कर्मचारी नियोजित किया जाना पाया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड की जांच में परिसर में स्थापित धर्म कांटा असत्यापित पाया गया। परिसर में जांच हेतु पर्याप्त बाट की उपलब्धता नहीं पाई गई। पैकर पंजीयन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त संबंध में संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की जांच में उत्पादन प्रमाण पत्र लेने हेतु समझाइश दी गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!