अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा… मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिले में उत्साह और गरिमामय तरीके से मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने आयोजन स्थल लक्ष्मण मंदिर सिरपुर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर श्री लंगेह ने मौसम की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि बारिश की स्थिति में भी कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न किया जा सके। उन्होंने कहा कि योग दिवस का आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता का प्रतीक है, इसलिए इसकी गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। कलेक्टर ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने निर्देश दिए हैं। साथ ही समस्त अधिकारियों को अपने अमले सहित कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित सभी विकासखंडों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सभी वर्गों की सहभागिता करने कहा है। योग कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसमें सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 6ः30 बजे से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाइव प्रसारित होगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल होंगे। सिरपुर में योग दिवस का आयोजन भारत सरकार के पुरातत्व विभाग द्वारा किया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!