महिला कलेक्टर पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की लगा गंभीर आरोप।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर में एक नया विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निरंतर प्रताड़ित करने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। संघ ने इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव द्वारा 23 जून 2025 को जारी पत्र में बताया गया है कि बिलासपुर जिले के राजस्व विभाग में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने संघ को अवगत कराया है कि अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करती हैं और उन्हें अपमानित करती हैं। इस तरह के व्यवहार से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। संघ ने इस व्यवहार को निंदनीय और अमानवीय बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।संघ ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि वे ज्योति पटेल को सख्त निर्देश दें, ताकि राजस्व विभाग के लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों को कार्यस्थल पर विपरीत प्रभाव और मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े. संघ ने आशा व्यक्त की है कि कलेक्टर अपने शासकीय दायित्वों को निभाते हुए इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे। इस शिकायत की एक प्रति आयुक्त, संभागीय कार्यालय बिलासपुर को भी सूचना के लिए भेजी गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!