भाजपाजनों ने में मनाया बलिदान दिवस.. डॉ मुखर्जी को किया नमन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां के अंतिम छोर पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण माधोपाली में डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पूण्यतिथि 23 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। बलिदान दिवस के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं मां भारती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात् प्रमुख वक्ताओं ने डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संक्षिप्त जीवनी उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत मुखर्जी जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ। डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, महान चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी, शिक्षाविद्, न्यायविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और प्रथम अध्यक्ष भी रहे। डां. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को करने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। वे कुशल संगठक थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना के माध्यम से राष्ट्रीय हित की विचारधारा को नई दृष्टि प्रदान की। उनका त्याग, समर्पण एवं उच्च आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ हैं। प्रमुख वक्ताओं में स्वर्णसिंह सलूजा जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ एवं जिला सह संयोजक संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम, प्रमोद सागर युवा नेता भाजपा, वरिष्ठ अंगद साहू, केशव सेठ, बंशीधर साहू, उद्बोधन भाषण उत्तर निषाद संकल्प से सिद्धि मंडल कार्यक्रम प्रभारी ने दिया।

डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1934 को कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति थे। 1937 में बंगाल विधान परिषद के सदस्य बने। 1947 को संविधा सभा के सदस्य चुने गये। 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की तथा प्रथम अध्यक्ष भी रहे। 1952 के लोकसभा चुनाव में अपनी सीट सहित जनसंघ तीन सीटों पर जीत हासिल किया। डां. मुखर्जी 1953 में जम्मू और काश्मीर में प्रवेश करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिए गए और उन्हें बिना मुकदमे के हिरासत में रखा गया और 23 जून 1953 को उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, महामंत्री प्रमोद पटेल, उपाध्यक्ष रुपलाल नंद, जनपद सभापति प्रतिनिधि लालकुमार पटेल, सरायपाली मंडल महामंत्री विदित धनानिया, सरपंच मदन चौरसिया, कोषाध्यक्ष जागेश्वर चन्द्रा, मीडिया प्रभारी मनबोध मिरी, प्राधिकृत अध्यक्ष बनित सिदार, आदर्श गुप्ता, गोपाल शर्मा, गौरीशंकर पटेल, कुमार दास, दिलीप साहू, नरेन्द्र पटेल, पदमन श्रीवास, निर्मल सोलंकी, नंदलाल ठाकुर, हरेकृष्ण रात्रे, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा एवं आभार व्यक्त मंडल महामंत्री प्रमोद पटेल ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!