सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली के कर्मचारी के साथ लूट करने वाला 01 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 13.06.2025 को प्रार्थी टिकश्वर डडसेना पिता श्यामलाल डडसेना उम्र 21 साल साकिन भीथीडीह थाना पिथौरा जिला महासमुन्द के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली मे दिसबंर 2024 से रिलेशनशीप कर्मचारी में पद पर काम कर रहा है दिनांक 12.06.2025 को सुर्यादय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली के बैंक कलेक्शन के लिये बसना क्षेत्र के ग्राम पर्रापाट, बडेटेमरी, डुमरपाली छोटेपटनी, बडेडाभा, छोटेडाभा, बंसुला समुह का पैसा वसुल करने आया था और करीबन 46,300 रूपये वसुली पैसा को अपने बैग में रखकर तथा उसी बैग मे एक मोबाईल विवो कंपनी का सेट तथा सुर्योदय स्मॉल कंपनी का रसीद बुक, पर्स जिसमे आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम, आरसीबुक था जिसे वह अपने बैग में रखकर मोटर सायकल से सरायपाली जा रहा था, बैग को मोटर सायकल के टंकी के उपर रखा था, शाम को एन0एच0 53 रोड संजय बिहारी ढाबा से पौसरा के मध्य पहुँचा था तभी एक मोटर सायकल पल्सर के चालक ने मोटर सायकल के टंकी मे रखे बैग को झपटकर ले गया। कि प्रार्थी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 304 BNS का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि संदेही लक्ष्मीकांत सोनी पिता युवराज सोनी उम्र 29 साल साकिन वार्ड क्र0 02 सोनी मोहल्ला थाना नुआपडा जिला नुआपडा हाल ग्राम नंदपुर थाना नुआपडा जिला नुआपडा (उडिसा) से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया। टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से लूट की रकम 48,300 में से 30,000 रू जप्त किया गया है, आरोपी ने शेष रकम को अपने निजी कार्य मे खर्च कर देना बताया है। आरोपी के कब्जे से लूट का रकम जप्त आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 304 BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!