प्रमोद के पक्ष में परस ने किया प्रचार।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

तिफरा नगर के कुर्मी समाज के अध्यक्ष परस कश्यप ने आज बिलासपुर नगर निगम के कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के साथ उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए छत्तीसगढ़िया प्रत्याशी प्रमोद नायक को महापौर बनाने की अपील करते हुए शहर के श्रीराम कपड़ा मार्केट सहित अन्य जगहों में व्यापारियों से जनसंपर्क किया। कुर्मी समाज तिफरा के अध्यक्ष परस कश्यप ने कहा कि आज हमारे लिए गौरव की बात है कि कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर नगर निगम में पहली बार छत्तीसगढ़िया कुर्मी नेता को महापौर प्रत्याशी बनाए हैं। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमोद नायक को महापौर बनाए जाने से निगम में छत्तीसगढ़ियों को न्याय जरुर मिलेगा। इसलिए प्रमोद नायक को महापौर बनाना आवश्यक है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!