पीएम आवास योजना का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी एवं चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता… पढ़ें पूरी खबर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुन्द पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया पुनिया बाई ध्रुव पति भरत ध्रुव सा. खरौरा महासमुन्द ने थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.06.25 के सुबह करीबन 09.00 बजे प्रार्थीया और उसकी नतनीन चुम्मन ध्रुव के साथ घर से लगा हुआ बाडी में काम कर रही थी उसी समय मोटर सायकल में दो व्यक्ति आये और अपने आप को प्रधानमंत्री आवास संबंधित अधिकारी बताये और उन्होंने कहा कि आपका प्रधानमंत्री आवास में नाम आया है इसलिये आपका फोटो खिचना है और उन्होंने कहा जो गहना आप पहनी हो उसका यदि फोटो में दिखाई देगा तो आपका आवास निरस्त हो जायेगा इसलिये आपको अपने गहना उतारना पडेगा। तब प्रार्थीया ने गले में पहने चांदी का माला 10 तोला, कान में पहने सोने का टाप वजनी 02 ग्राम तथा हाथ में पहने ऐंठी 16 तोला को निकाल कर जेवर को अपने घर कमरा में रखी और अपने घर के दरवाजा को बंद कर बाहर आयी और उन दोनों का फोटों खिंचना है कहकर प्रार्थीया तथा उसकी नतनीन को बाडी में ले गये, वहां पर एक व्यक्ति अपने मोबाईल से उन दोनों का फोटो खिंचा और दूसरा व्यक्ति बाडी के दरवाजा के पास था उक्त व्यक्ति फोटो खींच रहे व्यक्ति को काम हो गया है चलो कहा और जाते जाते मुझे कहा कि आपका काम हो जायेगा बडा साबह आपके घर आयेगा कहते हुये दोनों अपने मोटर सायकल से चले गये । कुछ समय पश्चात हम लोग घर अंदर गये और मैं जहां पर अपने गहना रखी थी वहां देखी तो मेरा गहना चांदी का माला वजनी 10 तोला कीमती करीबन 8,000/- रूपये, सोने का टाप एक जोडी वजनी 02 ग्राम कीमती करीब 18,000/-रूपये तथा हाथ में पहने एक जोडी चांदी की ऐंठी वजनी 16 तोला कीमती 13,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 39,000/- रूपये को दो अज्ञात व्यक्ति अपने आप को प्रधानमंत्री आवास का अधिकारी बताकर घर अंदर प्रवेश कर मेरा गहना चोरी कर ले गये है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 305(ए), 331(3), 319(2), 3(5) बीएनएस. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। *विवेचना के दौरान सायबर सेल एवं थाना महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर एवं आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगो की पता तलाश की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि सीसीटीवी फुटेज से मिलता जूलता व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड में घुम रहा है कि उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका पहुच कर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) नारद गेण्ड्रे पिता भुनेश्वर गेण्डेª उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम बिलाडी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर का होना बताया। जिससे उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थीया के घर मे जाकर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर चांदी/सोने के गहने को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस की टीम के द्वारा दूसरे व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि चन्द्र कुमार जो अभी महासमुन्द के बस स्टैण्ड के पास है टीम के द्वारा मौका पहुचकर घेराबंदी कर पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (02) चन्द्र कुमार टण्डन पिता नरेश कुमार उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम भैंसमुडी थाना खरोरा जिला रायपुर हाल बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर का निवासी होना बताया।*

*पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपीयों से पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनो अपने अपने लिए पक्का मकान बनाना चाहते थे किन्तु हमारे पास पैसा नही होने से मकान नही बना पा रहे थे तभी हम दोनो मिलकर योजना बनाये कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को आवास का पैसा स्वीकृत होता है वैसे लोगो के घर में जाकर ठगी और चोरी करेंगें और महासमुन्द जिले में ठगी के 06 घटना को अंजाम देना बताये।*

*पुलिस की टीम के द्वारा और भी पूछताछ करने पर बताया कि**(01) दिनांक 14.06.25 को इसी प्रकार ग्राम खरौरा महासमुन्द* *बुढी औरत से एक जोडी सोने का टॉप्स एवं 06 नग सोने का पत्ती लगा हुआ माला को झासा मे लेकर चोरी बताये।* *(2) ग्राम जोगीडीपा पटेवा क्षेत्र से* *एक घर से एक जोडी चांदी का पायल एवं एक जोडी सोने का टॉप्स।* *(3) ग्राम कौंवाझर तुमगांव क्षेत्र से* *एक घर से 01 जोडी सोने का टॉप्स, 04 जोडी चांदी का पायल, 03 नग चांदी का सिक्का, 01 नग चांदी का करधन।* *(4) ग्राम सिनोधा पटेवा क्षेत्र से* *01 जोडी चांदी का पायल, 01 जोडी सोने का टॉप्स, 01 नग चांदी का चैन।* *(5) ग्राम साल्हेभाठा तेन्दूकोना क्षेत्र से * 02 नग सोने का टॉप्स, 01 नग सोने का लॉकेट, 04 नग सोने का गेहुदाना ठगी एवं चोरी करना बताये।* *पुलिस की टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर (टॉप्स, पत्ती, लॉकेट, गेहु दाना, मंगल सूत्र) कुल वजनी 17.98 ग्राम कीमती 1,78,480 रूपये एवं चांदी के जेवर (पायल, एैठी, करधन, सिक्का, चैन, अंगूठी, लच्छा ) कुल वजनी 1000.09 ग्राम कीमती 1,10,130 रूपये एवं 01 नग मोबाईल 10,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल कीमती 1,00,000 रूपये कुल जुमला कीमती 3,98,610 रूपये (तीन लाख अट्ठानबे हजार छः सौ दस रूपये) जप्त कर दोनो आरोपियों के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध धारा 305(ए), 331(3), 319(2), 3(5) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!