बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल जी ने शासकीय प्राथमिक शाला मन्नाडोल संकुल सिरगिट्टी विकासखंड बिल्हा में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो आपको सभी क्षेत्रों में सफल बनाती है वर्तमान में सभी विद्यालयों में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अपने बच्चों को विद्यालय भेजे। इसी कड़ी में शहर के मन्नाडोल में शाला प्रवेश उत्सव एवं नेवता भोज का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बतौर अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर,जिला मिशन समन्वयक ओम पांडे,सहायक परियोजना अधिकारी अखिलेश तिवारी,शहरी स्त्रोत समन्वयक वासुदेव पांडे,सेवा निवृत्त एडीपीओ रामदत्त गौरहा, संकुल प्रभारी अजीत कुजूर,वार्ड पार्षद वैजयंती जोशी, शैक्षिक समन्वयक आशीष वर्मा,शैक्षिक समन्वयक बिजौर मनोज सिंह ठाकुर, शैक्षिक समन्वयक तिफरा सुनील पांडे एवं संकुल सिरगिट्टी के सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे इस अवसर पर कलेक्टर ने मन्नाडोल में अवर एम फाउंडेशन की ओर से कराए गए लगभग 17 लाख से निर्मित शाला परिसर में प्रधान पाठक कक्ष,मेंन गेट, बाउंड्री वॉल,चेकर टाईल्स, मध्यान्ह भोजन कक्ष, पुस्तकालय, टॉयलेट,यूरिनल आदि का उद्घाटन किया बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया विद्यालय के होनहार बच्चों ने “ऑपरेशन सिंदूर” के थीम पर देशभक्ति नृत्य से अतिथियों का अभिनंदन किया जिससे अधिकारी अभिभूत हो गए ।शाला परिसर में वृक्षारोपण भी अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया और “सांस हो रही है काम आओ पेड़ लगे हम” नारों के बीच न केवल पेड़ लगाया गया बल्कि उसे जिंदा रखने के लिए भी शपथ लिया गया। ज्ञात हो कि कभी दो कमरों और 100 से भी कम बच्चों के साथ संचालित होने वाली मन्नाडोल शाला आज 260 से अधिक बच्चों के साथ पर्याप्त कमरे लाइब्रेरी,शौचालय, स्मार्ट कक्षा के साथ संचालित हो रही है और यहां के बच्चों ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है इस शाला के मोहल्ला क्लास को देखने शिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव का भी आगमन हो चुका है। कलेक्टर,सी. ई.ओ. और डी.एम.सी के द्वारा शाला का पूर्ण रूप से अवलोकन किया गया और शाला प्रबंधन की प्रशंसा की गई इसके साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को गणवेश, किताबें,तिलक और मिठाई खिलाकर प्रवेश दिलाया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की गई । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक आर.आर. श्रीवास वरिष्ठ शिक्षक सत्यनारायण मिश्रा, कंचन झा,विजयलक्ष्मी वैष्णव,मौसमी साहू ,सरिता भार्गव, गंगोत्री साहू, उषा साहू एवं प्रदीप साहू उपस्थित थे ।आज के नेवता भोज में मुख्य रूप से सूर्य स्व सहायता समूह से गड्डी, कमला, जलबाई और सुकून ने अपनी महती भूमिका अदा की।। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येंद्र श्रीवास के द्वारा किया गया।।