श्रीनिवास सुमेर/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ (सर्वव्यापी )/
डीएवी स्कूल कुड़कई की प्राचार्य रश्मी मिश्रा के द्वारा गरीब मजदूर के बच्चों के साथ साथ गार्ड को प्रताड़ित करने का मामला पहुंचा जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक आपको बताते चले कि डीएवी स्कूल कुड़कई में पदस्थ प्राचार्य रश्मी मिश्रा के द्वारा गरीब बच्चों को शासन के द्वारा मिलने वाली अनिवार्य शिक्षा अधिकार के तहत वंचित किया गया है,साथ ही अभिभावक के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जिसकी शिकायत बच्चों के परिवार जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर कलेक्टर महोदया तक को की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद रश्मी मिश्रा के हौसले और बड़ गए और उनके द्वारा 12साल से अनवरत रात में चौकीदार जैसी जिम्मेदारी में अपनी सेवा देते आ रहे शिवम् रजक को फरमान जारी कर कल से काम में आने से मना कर दी जिसके बाद चौकीदार शिवभ रजक ने काम से निकालने का कराण जानना चाहा तो उसे बताने की कोई जरूरत नहीं ये जवाब दिया गया जिसके बाद गरीब चौकीदार अपने बच्चों के पालन पोषण की चिंता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कलेक्टर महोदया सभी को अपने साथ किए गए अन्याय की जानकारी दी लेकिन रश्मी मिश्रा के खिलाफ कोई कारवाई नहीं होता देख गरीब मजदूर पहुंचा गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से फोन पर सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने मजदूर को तत्काल जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में बुलाया और शिवम रजक की सारी बात सुनने के बाद लिखित में शिकायत ली और कहा कि आपके पहले भी रश्मी मिश्रा के खिलाफ बहुत शिकायतें मेरे पास मौखिक रूप से आई है लेकिन पहली बार आप ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है आगे इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूर से कहा की ऐसे जितने भी लोग हैं जिनके साथ रश्मी मिश्रा के द्वारा अपनी धौंस दिखाते हुए मनमर्जी की गई है वो सबको जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में लेकर आए उसके बाद इंटक परिवार मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद आगे की कारवाई के लिए जिले के संबंधित अधिकारी से मिल कर बात की जाएगी आगे इंटक अध्यक्ष ने कहा कि इस जिले में कोई भी मजदूरों के साथ अन्याय या उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले को किसी प्रकार बर्दास्त नहीं किया जाएगा और मजदूरों का जो अधिकार दिया गया है वो उनको पूरा पूरा मिल सके l अगर किसी भी मजदूर के साथ उनकी रोजी या उनके मान सम्मान के साथ कोई भी खिलवाड़ करता है तो ये बात इंटक परिवार किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी l