सर्वव्यापी की खबर पर लगी मुहर…अमिताभ ही बनें रहेंगे मुख्य सचिव।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर कई दावेदार रहे लेकिन इस बार वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को केंद्र सरकार के आदेश पर उनकी सेवा वृद्धि कर दी गई है। जिस संबंध में सर्वव्यापी ने अपने पूर्व अंकों में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन दिया गया है। केंद्र सरकार ने अंतिम समय में अमिताभ जैन की सर्विस को एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी दी है। मुख्य सचिव के लिए सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम पर चर्चा तेज थी। माना जा रहा था कि साय कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन की विदाई होगी और नए मुख्य सचिव का स्वागत किया जाएगा। लेकिन आख़िरी वक्त पर के केंद्र से एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी मिलने की ख़बर आ गई। वहीं आज सुबह ही अमिताभ जैन ने राज्यपाल से मुलाक़ात की थी। यह ख़बर बाहर आई कि राज्यपाल ने अमिताभ जैन की सेवा को लेकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की थी। वहीं छत्तीसगढ़ के गठन के बाद यह पहला मौका है कि किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिला हो। अमिताभ जैन पहले मुख्य सचिव बन गए हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन दिया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!