शिक्षा न्याय आंदोलन के तृतीय चरण में कांग्रेस ने किया जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद का घेराव।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षकों के साथ अन्याय के साथ-साथ बी.एड, डी.एड,प्रशिक्षित छात्रों के साथ भी अन्याय है छात्र-छात्राओं एवं पलकों के साथ तो यह गंभीर अन्याय है एक षड्यंत्र है की शासकीय स्कूल बंद किया जाए और प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दिया जाए भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री,मंत्री नहीं चाहते की गरीब का बच्चा शासकीय स्कूल में पढ़ाई करें वह चाहे छत्तीसगढ़ हो मध्य प्रदेश हो या उत्तर प्रदेश हो पूरे भारत में शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने का एक सोची समझी साजिश इस भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा रची जा रही है ऐसा कहना था आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सह–सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह–प्रभारी विजय जांगिड़ जी ने अपनी बात रखी।श्री द्वारकाधीश यादव खल्लारी विधायक,श्रीमती चतुरी नंद सरायपाली विधायक,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अमितेश शुक्ल एवं डॉक्टर रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद का घेराव किया गया एवं जिला अधिकारियों को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया गया।युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी है,शिक्षा विरोधी कदम है,इससे प्रदेश में 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए गए हैं, नये सेटअप के नाम पर स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदों की संख्या में कटौती करके शिक्षक के हजारों पद खत्म कर दिया गया है रमन सरकार के दौरान भी प्रदेश में 3300 से अधिक स्कूलों को बंद किया गया था, 12000 शिक्षकों के पद को खत्म किया गया था वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्राइमरी स्कूल में 21 छात्रों के बीच एक शिक्षक है इस अनुपात को बढ़ाकर 30 छात्र प्रति शिक्षक और इसी तरह मिडिल स्कूलों में 26 छात्रों के प्रति एक शिक्षक की रेसियो को बढ़ाकर 35 छात्र प्रति शिक्षक किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों के एक तिहाई पद खत्म हो जाएंगे नए शिक्षकों की भर्तियां ना करनी पड़े इसलिए युक्तियुक्तकरन कर रही साय सरकार। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने सहायक सरकार ने षड्यंत्र रचा है साय सरकार की इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचलों में पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ेगा।शिक्षकों की नई भर्तियां ना करनी पड़े इसलिए साय सरकार शिक्षकों का युक्तियुक्तकरन कर रही है सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने साय सरकार ने षड्यंत्र रचा है। प्राथमिक शालाओं में पहली व दूसरी में तीन-तीन विषय एवं तीसरी चौथी पांचवीं में चार-चार विषय के अनुसार कुल 18 विषय होते हैं जिन्हें वर्तमान समय में तीन शिक्षकों को 40 मिनट का 6–6 कक्षा लेना होता है अब युक्तियुक्तकरन के नए नियम के बाद दो ही शिक्षकों के द्वारा 18 कक्षाओं को पढ़ना कैसे संभव हो सकता है? मिडिल स्कूलों में तीन क्लास और 6 सब्जेक्ट इस हिसाब से कुल 18 क्लास और 60 बच्चों की कुल संख्या में एच एम और उसके साथ केवल एक मात्र शिक्षक कैसे 18 क्लास ले पाएंगे।इसके अतिरिक्त मध्यान भोजन की व्यवस्था डाक का जवाब और अन्य गैर शिक्षकीय कार्यों की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रहेगी। स्कूलों को जबरिया बंद किए जाने से न केवल शिक्षक की बल्कि उन 10463 स्कूलों से संलग्न हजारों रसोईया, स्वीपर, और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिला,स्व सहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है।नया सेटअप के तहत सभी स्तर प्राइमरी,मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की न्यूनतम पदों में कटौती के चलते युवाओं के लिए निर्मित शिक्षक के पद पर नई भर्ती के अवसर भी कम हो जाएंगे, शिक्षा के स्तर पर बुरा असर पढ़ना निश्चित है अधिनायकवादी भाजपा सरकार ने इतना बड़ा अव्यवहारिक निर्णय लेने से पहले ना प्रभावित वर्ग से चर्चा की, ना ही प्रदेश के भविष्य के बारे में सोचा। इतना बड़ा निर्णय थोपने से पहले न शिक्षक संगठनों की राय ली गई,ना पालक संघ से पूछा गया ना ही शिक्षाविद और छात्र संगठन से कोई चर्चा की गई सरकार की इस शिक्षा विरोधी फैसले के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश है सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही प्रदेश में 58000 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं हर महीने सैकड़ों शिक्षक रिटायर हो रहे हैं कई वर्षों से शिक्षकों का प्रमोशन रुका हुआ है स्थानांतरण को लेकर कोई ठोस पॉलिसी बना नहीं पाए हैं समयमान वेतनमान का विवाद अब तक लंबित है ऐसे में युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों को डरा कर वसूली करना चाहती है यह सरकार।भाजपा सरकार 10000 से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही है तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है सरकार की इस निर्णय से प्रदेश की दूरस्थ क्षेत्र विशेष कर बस्तर सरगुजा जशपुर जैसे जगह पर स्कूलों की कमी होगी सरकार झूठ बोल रही है कि स्कूल बंद नहीं होंगे जबकि सच्चाई यह है कि मर्ज किए गए स्कूलों का डायस कोड विलोपित कर दिया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दावा किया था राज्य में 58000 शिक्षकों के पद खाली है विधानसभा में घोषणा किया 35000 पद भरे जाएंगे इस वर्ष बजट में भी 20000 शिक्षकों की भर्ती की बात की गई है लेकिन यह भर्तियां नहीं करनी पड़े इसलिए 45000 पद समाप्त किया जा रहे हैं।जब पद ही खाली नहीं रहेंगे तो भर्ती कहां से करेंगे युक्तियुक्तकरण शिक्षा विरोधी,रोजगार विरोधी कदम है 10000 स्कूलों के बंद होने से रसोईया,चौकीदार, स्वीपर जैसे पद भी समाप्त होंगे। हजारों लोगों को रोजगार के अवसर समाप्त होंगे कांग्रेस इसके खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ेगी।सभी जिलों एवं ब्लॉकों में आंदोलन चलाएंगे।और लगातार सरकार के इस तानाशाही रवैया का विरोध करते रहेगी। मुक्ति कार्यक्रम में उक्त घिराव कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ जी,डॉक्टर रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी विधायक,श्रीमती चातुरीनंद जी सरायपाली विधायक,श्री अमितेश शुक्ला महासमुंद प्रभारी,दिनेश यदु,जिला प्रभारी,अमरजीत चावला पूर्व प्रभारी महामंत्री,महेंद्र चंद्राकर पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,केशव चंद्राकर जनपद अध्यक्ष,आलोक चंद्राकर प्रभारी सरायपाली,पंकज मिश्रा प्रभारी महासमुंद,विनोद तिवारी प्रभारी खल्लारी, पिंटू कुर्रे प्रभारी बसना,खिलावन बघेल पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासनएवं शहर अध्यक्ष, खिलावन साहू, भूपेन्द्र ठाकुर,रवि निषाद,जितेंद्र सिदार,रवि कश्यप,विजय कुमार साहू,करण दीवान,राम नारायण आदित्य,पुष्पेंद्र पटेल,संतोष पटेल, निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद, श्रीमती खिलेश्वरी बघेल नगर पालिका अध्यक्ष बागबाहरा,अमन चंद्राकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष,सुनील शर्मा प्रभारी महामंत्री,संजय शर्मा पूर्व प्रभारी महामंत्री,मुकेश यादव,अमर अरुण चंद्राकर,अंकित बागबाहरा,गणेश शर्मा,सोमेश दवे,गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर,प्रकाश राव सकरकर, सेवनलाल चंद्राकर,अरुण चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, नरेन्द्र सेन,राजेश जैन,रामेश्वर चक्रधारी,मोहित ध्रुव पूर्व जिला अध्यक्ष,राजेंद्र चंद्राकर,अरविंद सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह सलूजा,इश्तियाक खैरानी,आसिफ धनानी,अक्षय साकरकर, शाहबाज रजवानी,सचिन गायकवाड,निर्मल जैन,नारायण नामदेव,सुरेंद्र सिंह ठाकुर,लीलू साहू,मोती साहू,राजेश सोनी,विष्णु महानंद,राजेश सिन्हा,चरणजीत सिंह,लेख राम दीवान,सेतराम बघेल, मनबोधी ध्रुव,उत्तम शर्मा,गोपीचंद तारक,मोक्ष प्रधान,हर्षित चंद्राकर,श्रीमती मंदाकिनी साहू जिला उपाध्यक्ष,सुश्री दुर्गा सागर, बसंता ठाकुर,सुश्री सृष्टि ध्रुव सभापति जनपद,ब्रिजेन बंजारे,रूपकुमारी ध्रुव,प्रीति साहू,ममता चंद्राकर,दसोदा ध्रुव,सोनम रामटेके,ईशा टंडन,सुनीता चंद्राकर,पार्वती ध्रुव,सविता गोस्वामी,रीमा यादव, डुमरोती ठाकुर,वैदेही ठाकुर, सेवन साहू, मुश्ताक खान पार्षद, द्रोण चंद्राकर,महेंद्र साहू जनपद सदस्य,जय पवार,मनोहर ठाकुर,रत्नेश साहू,कपिल साहू, मायाराम टंडन,लोकेश चंदन साहू,आकाश निषाद,मोहित साहू,कृष्णा सूर्यवंशी,अमित यादव,चंदन यादव,कन्हैया जलछत्री, मंता यादव,एडिशन ठाकुर,उत्तम शर्मा,लोकेश दीवान,खोमेश साहू,शिवा जगत,मिथुन अमीर,मुबारक खान,अजय थवाईत, नूकेश महंत,चंद्रमणि सिदार,हितेश विशाल,युगल किशोर शर्मा, अंजोर सिंह ठाकुर,राजेश सिन्हा,जयंत यादव,राजा सोनी,सन्नी महानंद,दीपक ठाकुर,रमेश ठाकुर,शुभम चंद्राकर, कुणाल सेन,नागेश्वर साहू,मनीष कुर्रे,कमल नारायण प्रधान,निर्मला प्रधान,प्रिंस प्रधान,बसंत चंद्राकर,तुलसी देवदास,सुशील जोशी,पुरुषोत्तम दास टंडन,संतोष ठाकुर,गोपी पाटकर,भानु सोनी,दीपेश ठाकुर,चंदू लाल साहू, भरत मेश्राम, इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!