मीडिया कार्यशाला का आयोजन 1 फरवरी को।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

नगरीय निकाय आम चुनाव से संबंधित ईवीएम के संचालन एवं उपयोग के संबंध में जानकारी देने के लिए कल 1 फरवरी को मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से कार्यशाला शुरू होगा। गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। एक मतदाता को एक साथ पार्षद और महापौर का दो वोट डालना होगा। ईवीएम के बैलट यूनिट में इसकी सेटिंग रहेगी। ये तमाम जानकारियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन मीडिया के समक्ष किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया गया है। एडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने कार्यशाला में शामिल होने का अनुरोध मीडिया प्रतिनिधियों से किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!