संकुल समन्वयक संघ सरायपाली के अध्यक्ष नियुक्त हुए देवानंद नायक।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

दिनांक 01-07-2025 को संकुल समन्वयक संघ सरायपाली के अध्यक्ष नियुक्ति की प्रक्रिया अन्नपूर्णा होटल सरायपाली में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से संकुल समन्वयक केंदुढार देवानंद नायक को संकुल समन्वयक सरायपाली का विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि उक्त बैठक में जिला कार्यकारिणी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सम्माननीय कैलाश चंद्र पटेल के मार्गदर्शन में यह बैठक संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव मंगाया गया जिसमें केवल एक नाम देवानंद नायक का नाम घनश्याम दास संकुल समन्वयक केदुवा कि ओर से प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन संकुल समन्वयक बाराडोली प्रभात मांझी के द्वारा किया गया, अन्य कोई नाम प्रस्तावित ना होने की स्थिति में सर्वसम्मति से देवानंद नायक को संकुल समन्वयक सरायपाली का विकासखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त बैठक में सरायपाली विकासखंड के संकुल समन्वयक गण उपस्थित हुए जिसमें रविशंकर आचार्य, भोलानाथ नायक, किशोर कुमार पटेल, पुरुषोत्तम पटेल,कैलाश पटेल,गिरधारी लाल पटेल, मुकेश बारिक,जय नारायण पटेल, कृष्णचंद्र पटेल, लाल भूषण पाढ़ी,सुशील चौधरी, खिरोद्र सोनी,छबीलाल पटेल,ऋषि प्रधान,राजेश पटेल, घनश्याम दास, प्रभात मांझी,दुष्यंत पटेल, संजीत पात्र, छबिलाल पटेल, पालसिंह बंजारे, किशोर पंडा, प्रभात मांझी, अरुण विशाल, गिरधारी पटेल,कौशल प्रधान,नवीन कुमार मिश्रा एवं अन्य संकुल समन्वयकगण उपस्थित रहे। नवीन अध्यक्ष नायक जी ने अपने उद्बोधन मे संकुल समन्वयकों से एकता कि बात करते हुए संकुल समन्वयक संघ को एक साथ चलते हुए संकुल समन्वयकों कि समस्यायों के समाधान कि बात कही, उक्त कार्यक्रम का संचालन कृष्णचंद्र पटेल के द्वारा किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!