प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से जिला स्तर पर 11 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)/

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के तहत जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से जिला स्तर पर 11 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 6, कृषि विभाग के 2, राजस्व विभाग के 2 एवं पशु धन विकास विभाग के 1 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार इम्तियाज मंसूरी ग्रामीण चिकित्सा सहायक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी विकासखण्ड मरवाही से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागांव विकासखण्ड पेण्ड्रा,आरती ताम्रकार ग्रामीण चिकित्सा सहायक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोडगार विकासखण्ड पेण्ड्रा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमाडांड़ विकासखण्ड पेण्ड्रा, निशांत पटेल सहायक ग्रेड-3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबहर विकासखण्ड मरवाही से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, सुप्रिता पैकरा आरएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र कोटमी विकासखण्ड पेण्ड्रा से उप स्वास्थ्य केंद्र गौरेला विकासखण्ड गौरेला, रंजना कश्यप आरएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र मेंढ़ुका विकासखण्ड मरवाही से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सधवानी विकासखण्ड गौरेला एवं रत्नी गुप्ता आरएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र मालाडांड़ विकासखण्ड मरवाही से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी विकासखण्ड मरवाही किया गया है। इसी तरह घनश्याम सिंह ओट्टी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पेण्ड्रारोड से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मरवाही क्षेत्र मड़वाही में एवं सनत कुमार साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पेण्ड्रारोड से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मरवाही क्षेत्र सेमरदर्री किया गया है। अशोक कुमार सूर्यवंशी सहायक ग्रेड-3 कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रारोड से तहसील कार्यालय मरवाही एवं अशोक कुमार उरांव सहायक ग्रेड-3 तहसील कार्यालय मरवाही से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रारोड और पिताम्बर सिंह पोर्ते पशु चिकित्सालय मरवाही से पशु औषधालय खोडरी स्थानांतरण किया गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!