मुंगेली /जिया खान /सर्वव्यापी/
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की प्रचार-प्रसार हेतु खर्च की जाने वाली राशि के आकलन के लिए कैलाश खुटियारे को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री खुटियारे का मोबाइल नंबर 9303482721 है, तथा व्यय प्रेक्षक से मिलने का समय जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।