ग्राम बानीगिरोला में मोदी सरकार के 11 साल सुशासन के अन्तर्गत ग्राम चौपाल एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली मंडल के शक्तिकेंद्र बानीगिरोला के ग्राम में मोदी सरकार के 11 साल सुशासन के अन्तर्गत ग्राम चौपाल एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग सदस्य, त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक एवं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अनंत पटेल सोसायटी अध्यक्ष उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता केसरिया ने ग्राम वासियों को मोदी सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मोदी सरकार ने आपरेशन सिन्दूर चला कर आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त किया। पिछले 11 साल में भारत की अर्थव्यवस्था 10 वे नंबर से 4थे नंबर पर आ गई।मुख्य वक्ता पटेल ने मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बन रहे है। मोदी सरकार के 11 साल में देश का आर्थिक विकास तेज हुआ है । आमजन का जीवन स्तर में सुधार हुआ है।वक्ता राजेंद्र नायक ने बताया कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के द्वारा सभी को पक्का मकान मिल रहा है। उक्त कार्यक्रम में विदित धनानिया मंडल महामंत्री, शिव चरण पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि, भुनेश्वर मानिकपुरी सरपंच प्रतिनिधि , शिवनाथ पटेल, केदार पटेल पंच टेकराम पटेल पंच, लोकनाथ पटेल एवं ग्रामजन बानीगिरोला बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!