विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खण्ड के दूरस्थ ग्रामपंचायत कलेन्डा के आश्रत ग्राम जोगीदादर की जनसंख्या लगभग 600 है यहां के लोगों को बारिश के दिनों में पक्की सड़क व नाला में पुल न होने से जोगीदादर के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं स्कूल बच्चों को नाला पार कर कलेन्डा स्कूल पड़ने जाते हैं जहां नदी नाले से बच्चों पर जान का खतरा बना रहता है साथ ही ग्रामीणों को भी अस्पताल व अन्य कामों के लिए बारिश के दिनों में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है वहीं ग्रामीणों ने सड़क पुल पुलिया के लिए शासन व प्रशासन को मांग किया गया मगर आज तक सड़क पुल पुलिया निर्माण नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश व आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने की बात कही गई है।