पीएम का आह्वान… एक पेड़ मां के नाम 2.0 को सफल बनाने कलेक्टर लंगेह कर रहे हैं सराहनीय प्रयास।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी /

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान पिछले एक साल से लगातार चला आ रहा है और इस कार्यक्रम ने पूरे देश के लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया है। एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए की दिशा में महासमुन्द जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के कार्यशैली की सराहना हो रही है। विगत तीन दिनों से महासमुंद जिले में मानसून सक्रिय हैं जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है फिर भी जिला कलेक्टर के सक्रियता और निर्देश पर लगभग जिले के सभी विकास खंडों में विभिन्न स्थानों पर एक पेड़ मां के नाम योजना अंतर्गत प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन किए गए जिसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधि, स्काउट गाइड विभिन्न संगठनों ने अपनी सहभागिता निभाई और हजारों पौधे रोपे जिससे यह अभियान सफल होता दिखाई पड़ रहा है प्रशासन द्वारा गंभीरता पूर्वक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किए जा प्रयासों से प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के संदेश से आमजन को भी प्रभावित कर रही है और लोग पौधारोपण में विशेष रुचि ले रहे हैं। दो दिनों से लगातार बारिश होने के बाद भी पूरे जिले में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन होना पर्यावरण संरक्षण की ओर सराहनीय कदम है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!