तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में बस्ती चिकित्सा अभियान के अंतर्गत बुधवार, 09 जुलाई को अपराह्न 03:30 बजे कस्तूरबा सभागार में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश शिक्षकों, कर्मियोंएवं विद्यार्थियों को बस्ती चिकित्सा के लाभों को लेकर शिक्षित करना और मानसून के मौसम के दौरान निवारक स्वास्थ्य उपायों को बढ़ावा देना है। इस अभियान में हिंदी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को महात्मा गांधी आयुर्वेद अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, सालोड, हिरापुर द्वारा बस्ती चिकित्सा अभियान के लाभों को लेकर शिक्षित किया जाएगा। बस्ती चिकित्सा पंचकर्म चिकित्सा विषहरण और प्रतिरक्षाप्रणाली को बढ़ाने में अपनी प्रभावकारिता के लिए प्रसिद्ध है। यह कार्यक्रम छात्रों और कर्मचारियों की भलाई के लिए अत्यधिक लाभकारी होगा। कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बस्ती चिकित्सा का लाभ लेने का आह्वान विश्वविद्यालय ने किया है।