तखतपुर/ रामायण कौशिक/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के क्षेत्र तखतपुर शहर का हाल बेहाल है। यहां पर स्वच्छता की पोल खुल रही है तो सड़क की जर्जर स्थिति के साथ ही मुंगेली को जोड़ने वाली पुल वर्षों से जर्जर रुप में है लेकिन तखतपुर – मुंगेली मुख्य मार्ग और पुल का निर्माण छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण होने के बाद आज तक नहीं हो सका। जिसके कारण आज तखतपुर शहर का मुख्य मार्ग जो मुंगेली पहुंच मार्ग है,यह काफी जर्जर हालत में है और बीते चार दिनों से हुए बारिश ने इस सड़क के साथ ही पुल को और जर्जर बना दिया है। ऐसा लगता है कि तेज बारिश हुआ तो इस बार तखतपुर का पुल पूरी तरह से टूट जाएगा और मुंगेली, पंडरिया, कवर्धा का संपर्क टूट जाएगा। निश्चित रूप से इस ओर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर को ही नहीं बल्कि पूर्व संसदीय सचिव राजू सिंह,पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय को देनी चाहिए जो इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं।