विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खण्ड के शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद मांझी द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार की दिशा में गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहे हैं जैसे विकास खण्ड के स्कूलों का सतत् निरिक्षण मानिटरिग एवं सक्रियता और विभिन्न प्रकार के प्रयासों से अंचल के स्कूलों के बच्चों ने वर्ष 2024-25 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा व बोर्ड परीक्षा में कमाल का प्रर्दशन किया और विकास खण्ड के 167 बच्चें चयनित हुए है जिसमें प्रयास स्कूल के लिए 51, नवोदय विद्यालय के लिए 25, राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य में 27, इंस्पायर अवार्ड में 30, सैनिक स्कूल में 16, एकलव्य स्कूल में 18, बच्चों का चयन हुआ है। साथ ही 10 वी में आरती भोई 6 वां,सिमरन कश्यप 7 वां स्थान व ढाई आखर राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में रागिनी सेठ द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले सहित विकास खण्ड को गौरवान्वित किया।