डोंगर रथयात्रा में शामिल हुई सरला कोसरिया… सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करवाने का किया वादा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा के ग्राम भोथलडीह और केसराटाल सीमा पर स्थित भालुडोंगर में हर वर्ष रथयात्रा का मेला लगता है क्योंकि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और पहाड़ के नीचे स्थित है जिस कारण मेला में अत्यधिक भीड़ लगती है। इस भालुडोंगर रथयात्रा को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु मेला दर्शन भ्रमण हेतु आते है। समिति के सदस्यों ने इस क्षेत्र के विकास हेतु अनेक मांग रखी जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने भालुडोंगर को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर पर्यटन स्थल घोषित करवाने के लिए चर्चा की जायेगी और मुझे उम्मीद है कि भाजपा की साय सरकार अतिशीघ्र घोषित करेगी। साथ ही साथ पहाड़ के ऊपर मंदिर और चढ़ने के लिए सीढ़ी निर्माण व इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु शासन के साथ साथ जन सहयोग से पूरा करने के लिए सार्थक पहल की जाएगी और आज से ही मंच पर उपस्थित अतिथियों ने सीढ़ी,मंदिर और सामुदायिक भवन के लिए सहयोग दिया है। सरला कोसरिया ने समिति के सदस्यों को आस्वाशन दिलाया कि भालुडोंगर रथयात्रा के मेला क्षेत्र को विकसित करने के लिए कोई बाधा नही आएगी। इस क्षेत्र के विकास के लिए मंच पर उपस्थित अतिथियों ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है साथ ही अतिशीघ्र समिति के सदस्यों को मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए ले जाया जाएगा।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिपिन उपोवेजा, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, भाजपा नेता प्रखर अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रसन्न प्रधान, हृदय नायक,लिंगराज साहू, चंद्रभान नायक आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!