विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बालसी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पहाड़ किनारे भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 नए पौधे रोपित किए गए।इस प्रेरणादायक आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, अनुभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को उनके आवास परिसर में भी पौधे रोपित कराए गए।इस अभियान का उद्देश्य मातृत्व को सम्मान देते हुए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पर लगाने का संदेश देना है। यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि माताओं के पोषण और जीवनदायिनी भूमिका को भी उजागर करता है।”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ ग्रह के स्वास्थ्य और संतुलन में भी योगदान देगा।