समुदाय की सहभागिता से कानून का बेहतर क्रियान्वयन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

समुदाय की सहभागिता से कानून का क्रियान्वयन संभव है, यह बात सेजस मल्टीपरपज स्कूल दयालबंद बिलासपुर में आयोजित दिनांक 12/07/25को समग्र छात्र चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी करते हुए कहा कि जागरुक समाज ही सच्ची नागरिकता का कर्तव्य निभा सकती है। ये उद्गगार विघार्थियों को संबोधित करते हुए रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कहा तथा जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सावधानी बरतने एवं सुरक्षित व संयम जीवन जीने हेतु संकल्प लिया जाना चाहिए। विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र जायसवाल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर), रामगोपाल करियारे (ASP, यातायात बिलासपुर), रिची जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय श्रेणी) रिया चक्रवर्ती, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी असीम माथुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर आनंद तिवारी अध्यक्ष शाला विकास समिति सुरेश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल अधिकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ चंदना पाल, प्राचार्य ने किया। लाल चंद मोहले SDO उमाशंकरपांडेय मीनाक्षी पांडेय केन्द्र प्रशासक सक्ती विशेष रूप से मौजूद थे ।नशा मुक्ति व नारी सशक्तिकरण, यातायात की पाठशाला,विधिज्ञ सेवा कानून की संरचना,पालन पर्यावरण संरक्षण आदि थीम पर प्रतिबोधन सत्र चला । कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन एस.जे.बग्गा, वरिष्ठ व्याख्याता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेजी माध्यम दयालबंद बिलासपुर द्वारा किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!