तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर के हरिहर ऑक्सीजन परिक्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति आषाढ़ सावन भादो मेंप्रति रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है । उद्देश्य लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना रोपण के साथ सेवा संकल्प ही मुख्य उद्देश्य है। इसी कड़ी में आज श्रावण मास के प्रथम रविवार 13 जुलाई को हरिहर ऑक्सीजन परिक्षेत्र में पौधरोपण अभियान के तहत तुरका से सेंदरी पुल के बीच अरपा के किनारे बृहद बास पौधों का रोपण हरिहर परंपरा के अनुरूप सेवा संकल्प के साथ किया गया । आज के अभियान के मुख्य अभ्यागत श्री संजय दुबे अध्यक्ष सीएमडी महाविद्यालय, प्रोफेसर हर्ष पान्डेय शिक्षाविद अध्यक्ष व सदस्य लायऺस क्लब बिलासपुर वही आज हरिहर में राष्ट्रीय सेवा योजना के पी एन एस महाविद्यालय बिलासपुर नेएक पेड़ मां के नाम तहत डॉक्टर एस के शर्मा डॉ अलका यतिन्द्र यादव राजेंद्र नामदेव मनोज सिन्हा श्रीमती मांडवी नामदेव कार्यक्रम अधिकारी मोना केंवटआहार विशेषज्ञ शशि किरण साहू उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा हरिहर परिक्षेत्र के अवलोकन पौधरोपन उपरांत अरुण आश्रय हरिहर कुटिया के मंच से संजय दुबे अध्यक्ष सीएमडी महाविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हरिहर ऑक्सीजोन परिवार के बीच आकर मैं अभीभूत हुआ । महिला विंग व आप सब की लगन पर्यावरण पर निस्वार्थ सेवा भाव से प्रभावित हु। निश्चित ही आप सब की मेहनत 5 सालों का परिणाम नगर वासियों के सामने एक व्यवस्थित फलदार, देव ,छायादार एवं औषधि पौधों का उद्यान सामने दिख रहा है। प्रो हर्ष पांडेय अध्यक्ष लायंस क्लब अपने कार्यकाल 2025 में हरिहर के साथ पर्यावरण एवं समाज सेवा के लिए अनुबंध करने के साथ निरंतर समाज सेवा संयुक्त रूप से करने की बात कही।विदित हो की हरिहर ऑक्सीजोन परिवार द्वारा विगत 5 वर्ष से रोपण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है । जहां अब तक लगभग चार हजार पौधों का अरपा के तट पर रोपण कर निरंतर सेवा के साथ अब एक उद्यान का रूप विकसित कर चुके है। वही हरिहर समृद्धि नांला के ऊपरी हिस्सा में नक्षत्र नवग्रह एवं चंदन वाटिका निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। नवग्रह नक्षत्र एवं चंदन उद्यान रोपण अभियान में अंचल के समाजसेवा के लिए समर्पितअनिल टाह, डॉक्टर एल सी मढ़रिया, डॉक्टर विनोद तिवारी, पीके पंचायती, चरणजीत सिंह गंभीर, चंदन गांगुली लक्ष्मी नारायण स्वर्णकार, प्रदीप कोस्टा सहित हरिहर परिवार अपनी विशेष योगदान के साथ समय प्रदान कर रहे हैं।आज आमंत्रित अतिथियों सहित प्रत्येक सदस्य द्वारा एक बास पौध का रोपण के अलावा नीम बेल, बरगद, पीपल, कदब, गुलमोहर, बास आदि पौधे लगाये गये। अभियान में विशिष्ट अतिथि- जोन चेयरपर्सन लायन जी एल जैन थे। कार्यक्रम का सऺयोजक लायन अरविंद दीक्षित, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन राकेश पान्डेय, और लायन राम सिहं स्वर्णकार थे। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय दुबे लायन, रमेश अग्रवाल, लायन राकेश सखुजा, लायन आर के अग्रवाल, लायन इतफ़ाक सागरी लायन मनजीत सिंह अरोरा,भुवन वर्मा संयोजक,डॉ शंकर यादव ,संजय वर्मा ,लष्मी गहवाई प्रीति चौहान ,ममता गुप्ता,नंदनी पाटनवार सहित लायंस क्लब सदस्यों के अलावा हरिहर के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।