सीता बनाफर/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ (सर्वव्यापी)/
लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में सिवनी से मरवाही पहुंच मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य कराया गया था l जिसे लगभग चार साल हो चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क के रखरखाव का निगरानी नहीं किया जा रहा है, साथ ही सड़क किनारे रहने वाले नागरिकों की समस्या का समाधान भी उनके द्वारा नहीं किया जा रहा है l पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के लापरवाही के कारण ठेकेदार द्वारा अनुबंध अवधि में सड़क निर्माण के बाद आज तक सड़क की टूट-फूट की मरम्मत नहीं कराई गई है, और ना ही निर्माण के बाद आज तक बरसात की पूर्व नालियों की कभी भी सफाई कराई गई है l जिसके कारण नालियों में कचरा भरा हुआ है और गंदा पानी जमा रहती है l उसमें मच्छर पनपते हैं जिससे सड़क किनारे रहने वाले लोग परेशान हैं, वही सिवनी से सिलवारी के पास और ग्राम पंडरी में नालियों को खुला छोड़ दिया गया है, जिसमें आए दिन मवेशी गिरते रहते हैं नालियों में ढक्कन नहीं होने के कारण लोगों को घरों में आने-जाने में परेशानियों को सामना करना पड़ता है l साथ ही निर्माण के बाद दोबारा पुलियों का रंग रोगन भी नहीं कराई गई है और ना ही सड़कों में निशान पर मार्किंग कराई गई है l बहर हाल देखना यह होगा कि सर्वव्यापी अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद लोग निर्माण विभाग द्वारा आगे क्या सकारात्मक कदम उठाया जाता है l