एसडीएम कार्यालय में गंदगी का अंबार, स्वच्छता से बेपरवाह अधिकारी…स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहें हैं ठेंगा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकारें स्वच्छ भारत मिशन को लेकर गंभीर हैं और जगह-जगह विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र में स्थित एसडीएम कार्यालय की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कार्यालय परिसर में फैली गंदगी, कचरे के ढ़ेर और साफ-सफाई के प्रति अधिकारियों की उदासीनता साफ नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीएम कार्यालय, जो कि ब्लॉक मुख्यालय का सबसे प्रमुख प्रशासनिक केंद्र है, वहां साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई देती। परिसर में झाड़ू तक नहीं लगाई जाती, दीवारों पर गुटखा पान खाकर थूकने की गंदगी के निशान हैं, और कई जगह कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे यहां पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता की जिम्मेदारी से पूरी तरह मुंह मोड़े हुए हैं।

एक नागरिक ने नाराजगी जताते हुए कहा, “जब ब्लॉक के मुख्य कार्यालय में यह हाल है, तो बाकी नगर और वार्डों में क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम अवहेलना है।”स्थानीय प्रशासन की यह लापरवाही अब आम लोगों की चिंता का विषय बन गई है।

उच्च अधिकारियों को इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप कर एसडीएम कार्यालय में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।अब देखना यह होगा कि क्या इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होती है या स्वच्छता सिर्फ भाषणों और पोस्टरों तक ही सीमित रह जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!