तरुण कौशिक/सर्वव्यापी /
समग्र शिक्षक फेडरेशन बिलासपुर के जिला पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे से सौजन्य भेंट की। यह भेंट फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत बनर्जी और प्रांतीय महासचिव अश्विनी कुर्रे के नेतृत्व में जिला जम्बो कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा की गई।प्रतिनिधिमंडल ने तांडे का बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर तांडे ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सच्चे शिक्षक की पहचान उसके शिष्टाचार, आचरण और मर्यादित जीवन शैली से होती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से सदैव अनुशासित और प्रेरणादायक भूमिका निभाने का आग्रह किया।मुलाकात के दौरान समग्र शिक्षक फेडरेशन के कई पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनमें वीरेन्द्र यादव, सुनील पांडेय, अमलेश पाली, विकास कायरवार, ढोला लाल पटेल, ममता सोनी, तृप्ति शर्मा, मनोज सिंह एवं योगेन्द्र वर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।यह सौजन्य भेंट आपसी संवाद, सहयोग और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।