कलेक्टर ने किया तहसीलदारों का तबादला।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक लेवल पर कसावट लाने बिलासपुर के 6 तहसीलों में प्रशासनिक फेरबदल किए हैं, कुछ तहसीलदारों को पदोन्नति भी दी गई है।जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ राहुल शर्मा को प्रमोशन देकर सकरी तहसीलदार बनाया गया है, वहीं सकरी तहसीलदार आकाश गुप्ता को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंप गई है। मनीषा झा को पदोन्नति देकर सकरी का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है,नीलम पिस्दा को प्रमोशन देकर पचपेड़ी का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है, इसके साथ ही पचपेड़ी तहसीलदार अप्रतिम पांडेय को कोटा तहसील भेजा गया है। मस्तूरी के नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे को रतनपुर तहसील,और रोशनी कंवर को तखतपुर तहसीलदार बनाया गया है। प्रकृति ध्रुव को प्रमोशन देकर बिलासपुर में अतिरिक्त तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके साथ ही रोशन साहू को मस्तूरी का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!