डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 13 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।

डीईओ ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला चनाडोंगरी में शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. केशव प्रसाद साहू के परिवार से उनके पुत्र मनोज प्रसाद साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरौंधा में व्याख्याता एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. सुधीर कुमार जोशी की पत्नी प्रतिमा जोशी, सेजेस लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय बिलासपुर में उच्च वर्ग शिक्षिका के पद पर कार्यरत स्व. सपना तिवारी की पुत्री मानसी तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला उसराभाठा नेवसा में सहायक शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. शंकर लाल भारद्वाज की पत्नी सतरूपा भारद्वाज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत स्व. नदीम मोहम्मद की पत्नी नसरीन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिटकुली में व्याख्याता एल.बी.के पद पर कार्यरत स्व. लक्ष्मीकांत पाण्डेय के पुत्र अभिनव पाण्डेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करवा में शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. राजेन्द्र कुमार पाण्डेय के पुत्र गौरीश पाण्डेय, शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह में सहायक शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. बृजभान सिंह यादव की पत्नी कुमारी यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवरीखुर्द में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत स्व. विजय कुमार बंजारे के पुत्र विवेक कुमार बंजारे, शासकीय प्राथमिक शाला भगवानपाली में शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. लक्ष्मण प्रसाद साहू के पुत्र वरूण साहू, शासकीय जनपद प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. रमेश कुमार की पुत्री रोहिणी कश्यप एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. आकाश खरे की पत्नी सपना खरे ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे तीन दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!