तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में अब तक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में अध्यक्ष और संचालक मंडल की मनोनयन नहीं हुआ है। इसी कड़ी में प्रदेश के सबसे बड़े जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर में अध्यक्ष पद के लिए दर्जनों भर भाजपा नेताओं ने दावेदारी प्रस्तुत की है और अगले महीने इस पद पर नियुक्ति किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिसमें तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कौशिक गुरुजी का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा चल रही है । तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अमसेना निवासी किसान , सामाजिक कार्यकर्ता एवं तखतपुर से दो बार के जिला पंचायत सदस्य एवं विधानसभा चुनाव लड़ चुके संतोष कौशिक गुरुजी एक ऐसा नाम है जो कम समय में न केवल बिलासपुर संभाग में बल्कि पूरे प्रदेश में जाने और पहचाने जाते हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के खासमखास माने जाने वाले संतोष कौशिक को बिलासपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित का अगला अध्यक्ष के रुप में राज्य सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। जिसके लिए संगठन में भी एक राय बन चुकी है और आने वाले समय में संतोष की अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हो जाएगी। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बिलासपुर सहित अन्य जिलों के कोआॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सभी जिलों से लगभग चालीस पचास नाम आए हैं , जिसमें से बिलासपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के लिए संतोष कौशिक गुरुजी का नाम पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है लेकिन एक भाजपा नेता द्वारा इनके विरोध करने के कारण इनकी नियुक्ति अब तक नहीं की जा रही है, बताया जा रहा है कि जब इन्होंने धर्मजीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किए थे तो भी एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के पास पहुंच कर विरोध जताया था और अब इन्हें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर बनी सहमति को लेकर विरोध जता रहे हैं। बहरहाल देखना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर संभाग के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता संतोष कौशिक को कोआॅपरेटिव बैंक का अध्यक्ष बनाते हैं या नहीं..!