तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जो व्यवसाय के रुप में समाजसेवा करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं और इनके सेवाभाव को देखकर पता चल जाता है कि यह सच्चे देशप्रेमी है जो अपने सभी तरह के व्यवसाय में देश सेवा में लगे सैनिकों,आर्मी, पुलिस जवानों को हर तरह से छुट दे रहे हैं।इन दिनों इनका नया व्यवसाय *अमर जवान की कोठी* ने पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाया है, जहां पर 90 रुपये में अनलिमिटेड यानि की भरपेट भोजन करा रहे हैं और इस भोजन में सैनिकों, आर्मी,सीएएफ, पुलिस जवानों को निःशुल्क भोजन कराकर सच्चे देशप्रेमी होने का प्रमाण दे रहे हैं। जिनका नाम है हरिप्रसाद जोशी..! बिलासपुर – रायपुर हाईवे मार्ग पर रायपुर से महज 10-12 किलोमीटर की दूरी पर सिलतरा -सिमगा के बीच में हरिप्रसाद जोशी ने लगभग पांच- आठ साल पहले *अमर जवान फ्युल्स* नाम से पेट्रोल पंप की शुरुआत की थी , जिसमें उन्होंने एक आलिशान व्यवस्था के तहत लोगों को लाभान्वित किया । पेट्रोल डीजल भरवाने वालों को निःशुल्क चाय- काॅफी पिलाने के साथ ही निःशुल्क कार सर्विसिंग सहित अन्य व्यवस्था करके एक अलग पहचान बनाया। वहीं हरिप्रसाद जोशी की इस अनोखी पहल को सर्वव्यापी ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था और अब कुछ महीनों पहले ही पेट्रोल पंप के ठीक बाजू में थाली रेस्टोरेंट,अमर जवान की कोठी नाम से रेस्टोरेंट खोला है, जहां पर मात्र 90 रुपये की थाली भर में आलिशान कीमती होटलों में मिलने वाली भोजन परोस रहे हैं और यह भोजन एक बार नहीं बल्कि अनलिमिटेड यानि कि भर पेट भोजन हरिप्रसाद जोशी द्वारा लोगों को परोसा जा रहा है। इस रेस्टोरेंट में प्रवेश करने से पहले आपको जूते चप्पल बाहर उतारने पड़ेंगे और जब भीतर प्रवेश करेंगे तो आपको भीतर में ऐसा महसूस होगा कि वह किसी बड़े और कीमती होटल में पहुंचे हैं लेकिन भीतर की सुंदरता के साथ ही विभिन्न देशों की घड़ियां, पुलिस,आर्मी, सैनिकों के लिए निःशुल्क भोजन का सूचना पटल, भारत माता, वाहन चालकों के लिए निःशुल्क ठहराने की व्यवस्था सहित रेस्टोरेंट के साथ ही पूरे पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट परिसर में देशप्रेमी को दर्शाता हुआ कविताएं, तस्वीरें आपको अपने आप हरिप्रसाद जोशी की देशप्रेमी होने का प्रमाण दे देगा। निश्चित रूप से अमर जवान की कोठी में जिस किसी ने एक बार भोजन किया है वह निश्चित रूप से हरिप्रसाद जोशी की सेवाभाव को देखकर दांतों तले उंगली दबाने मजबूर हो चुके होंगे और बार- बार हरिप्रसाद जोशी के इस थाली रेस्टोरेंट में भोजन करने का मन जरुर बनाएंगे। हरिप्रसाद व्यवसाय के रुप में एक समाजसेवा का काम कर रहे हैं और इनकी सेवाभाव, देशप्रेम को देखकर सर्वव्यापी इन्हें सलाम करते हैं।