विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और जनघोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्काल अमल हो और सभी विभाग अपने-अपने कार्यों में तेजी लाएं।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं रविराज ठाकुर, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर तथा जिले के समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
घोषणाओं पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश कलेक्टर ने मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं, विशेषकर गढ़फुलझर में पर्यटन विकास से जुड़ी घोषणाओं पर प्राथमिकता से काम प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जनपद सीईओ व निर्माण एजेंसियों को इन कार्यों की ज़मीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
ई-ऑफिस का पूर्ण क्रियान्वयन जरूरी उन्होंने सभी विभागों में शासन की ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए और कहा कि अब समस्त फाइलें इसी प्रणाली के माध्यम से संचालित होंगी।
बैठक में अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रशिक्षण भी दिया गया।खाद वितरण और पंजीयन की समीक्षाकलेक्टर ने खाद वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। अवैध भंडारण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कृषि उप संचालक ने बताया कि जिले में वर्तमान में 18234 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।
इसके अलावा, कलेक्टर ने कृषक उन्नति योजना के लाभ के लिए किसानों का पंजीयन अनिवार्य करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान की सराहनाकलेक्टर ने जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से हुए कार्यों की सराहना की। अब तक 144 इंजेक्शन वेल और 4777 सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने इस कार्य की सतत निगरानी के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य और जिला पंचायत ने भी बड़ी संख्या में गड्ढों का निर्माण किया है।स्वच्छता और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जोर कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को नालियों, पानी की टंकियों की सफाई और सघन स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
पीएम जनमन योजना व सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार, पीएम जनमन योजना सहित अन्य प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि पीएम जनमन से जुड़े सभी विकास संकेतकों को 15 अगस्त से पहले पूरा किया जाए।
आवारा पशु हटाने व सड़क सुरक्षा पर फोकसकलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों और पंचायतों को निर्देशित किया कि शहर और गांवों के मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं को तत्काल हटाया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
समाप्ति निर्देश : पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोपरि कलेक्टर ने सभी विभागों को कहा कि वे अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें और लंबित प्रकरणों का शीघ्र व प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।
🔸 जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया।