नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी) /
कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 24 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी से एक-एक कर सभी आवेदकों ने मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए समुचित जांच एवं परीक्षण कर निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में वेतनवृद्धि का लाभ दिलाने, रिकार्ड दुरूस्ती, सेवा पुस्तिका गुम होने, बकाया भुगतान, भू-अर्जन मुआवजा, कलेक्टर दर पर पुनः कार्य पर रखने, नया ट्रांसफार्मर लगाने, चावल वितरण में कमी होने, प्रधानमंत्री आवास की राशि किसी अन्य के खाते में चले जाने पर वापसी कराने आदि आवेदन प्राप्त हुए हैं।