सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/
नगरीय निकाय चुनाव में अब बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया इसी क्रम में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सरायपाली नगर पालिका के कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों पर तंज कसते हुए कहा कि साय सरकार सुशासन नहीं कुशासन वाली सरकार है जिसको कौन चला रहा है जनता को पता ही नहीं है आगे दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को डरा धमकाकर एवं खरीद फरोख्त कर गंदी राजनीति किया जा जो भाजपा की नाकामियों को उजागर करता है इसी कड़ी में बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के साथ हुई खरीद फरोख्त पर जल्द ही सबूत के साथ बड़ा खुलासा करने की बात कही है। इस अवसर पर सरायपाली नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें।