जिला खनिज संस्थान न्यास प्रबंधकारिणी समिति की बैठक 16 जुलाई को।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में खनिज न्यास से संबंधित कार्यों की सुचारू संचालन एवं समीक्षा हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास प्रबंधकारिणी समिति की बैठक 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

यह बैठक अपराह्न 4.00 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में होगी, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर विनय कुमार लंगेह करेंगे।ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियमों के अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया है, जो न्यास के कार्यों का दैनिक आधार पर संचालन और निगरानी करती है। बैठक में न्यास द्वारा स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा नियमों में निहित शक्तियों और दायित्वों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

समिति की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियत तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!