भीम आर्मी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जनहित मुद्दों पर निकाला 20 किमी पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भीम आर्मी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र की जर्जर सड़कों और विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर एक 20 किलोमीटर लंबी पैदल मार्च रैली निकाली गई। यह रैली ओढ़काकन से सरसिवा तक निकाली गई, जिसकी अगुवाई ज़िला महासचिव मनोज जांगड़े ने की। रैली के समापन पर तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम 17 सूत्रीय मांगों से युक्त ज्ञापन सौंपा गया।इस सम्मानजनक पदयात्रा में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी मनिंदर निराला, ज़िला अध्यक्ष अपूर बंजारे, कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष सुशील अनंत, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष खगेश निराला, ज़िला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित कुर्रे, मीडिया प्रभारी वासु बंजारे, आईटी सेल प्रभारी राजेश भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल निराला, महासचिव अभय निराला समेत संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणजन शामिल हुए।प्रमुख मांगे:1. कोसिर (बालपुर रोड) से सरसिवा, पंडरीपाली से बालपुर, सरसीवा से सारंगढ़, भटगांव से गिधौरी, एवं मुड़पार से सरायपाली तक की सड़कों का शीघ्र पक्कीकरण।2. जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।3. शिक्षा नीति 2008 को पुनः लागू करने तथा समान शिक्षा नीति लागू कर सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को अनिवार्य करना।4. सरकार द्वारा वादा किए गए 57,000 शिक्षकों की भर्ती शीघ्र पूरी की जाए।5. पूर्व सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों को पुनः खोला जाए।6. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें पूर्ण रूप से लागू की जाएं।7. किसानों को जैविक खाद, बीज व दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएं तथा सहकारी समितियों में किसानों के साथ हो रहे शोषण को रोका जाए।8. फसलों के समर्थन मूल्य में प्रतिवर्ष ₹500 की न्यूनतम वृद्धि की जाए।9. आवारा पशुओं की गोठानों में समुचित व्यवस्था हो, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें।10. नल-जल योजना के तहत खोदी गई पक्की सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाए।भीम आर्मी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा इन मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं की जाती है, तो प्रदेश की समस्त जिला एवं प्रदेश इकाई मिलकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इस आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।भीम आर्मी का यह जन आंदोलन क्षेत्र की अव्यवस्थाओं के खिलाफ एक गंभीर आवाज बनकर उभरा है, जिसकी गूंज अब प्रदेश स्तर तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!