विकास नंद/ सर्वव्यापी/
शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला प्रेतनडीह में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग छात्रा कुमारी बिंदिया यादव (अस्थिबाधित) को ट्राइसाइकिल एवं बैसाखी प्रदान की गई। साथ ही दो नवचिन्हित दिव्यांग छात्र — एक श्रवण बाधित और एक मानसिक रूप से दिव्यांग — का चिन्हांकन कर आगामी सहायता के लिए आवश्यक प्रक्रिया आरंभ की गई।कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र मांझी और विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। शाला प्रबंधन समिति की सक्रिय सहभागिता तथा शिक्षकों और समुदायजनों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बना गई।इस अवसर पर सरपंच दीपक ओगरे, शिक्षाविद् उत्तम बारीक, उच्च प्राथमिक शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुदर्शन बाड़ा, प्राथमिक शाला के शिक्षक परीक्षित मांझी, उप सरपंच प्रतिनिधि सुदाम भोई, बीआरपी रम्भा जायसवाल, संकुल समन्वयक किशोर पटेल, पालकगण होरीलाल रात्रे और सुजीत बारीक उपस्थित रहे।शिक्षकों में प्रधान पाठक हेमंत चौधरी (उच्च प्राथमिक शाला), प्रधान पाठक नीता पटेल (प्राथमिक शाला), वरिष्ठ शिक्षक गोपीनाथ कर, किरण यादव, कनकलता राजहंस एवं चंद्रशेखर साहू का आयोजन में विशेष योगदान रहा।इस पहल से न केवल दिव्यांग बच्चों को सुविधा मिलेगी, बल्कि समावेशी शिक्षा को भी नई दिशा और संबल मिलेगा। कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता और शिक्षा के प्रति जागरूकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।