बैतारी गांव में डायरिया का कहर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली क्षेत्र के बैतारी गांव में डायरिया ने अचानक से दस्तक दे दी है। बीते छह दिनों में गांव में डायरिया के लगभग 54 से 55 मरीजों की पुष्टि हुई है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में 24 घंटे का स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रही है।

अब तक 39 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है। मरीजों को समय रहते प्राथमिक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।डायरिया के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए पेयजल के सैंपल लेकर उन्हें जिला मुख्यालय भेजा गया है।

मौके पर CMHO, SDM, BMO और जनपद CEO समेत पूरा स्वास्थ्य अमला पहुंचा हुआ है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। स्वच्छता, उबला हुआ पानी पीने और सुरक्षित खानपान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

> स्वास्थ्य विभाग की अपील:

“गंदा या खुले स्रोत का पानी न पीएं, हाथ धोने की आदत डालें, और लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें।”स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!