नूरमोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)/
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत आज गौरेला विकास खंड के पकरिया ग्राम पंचायत के ग्राम चिकनिया पारा में किसानों के 10 हैकटेयर रकबे में ऑयल पाम के पौधों का रोपण किया गया। रोपण पश्चात् ऑइल पाम की खेती के लाभ एवं शासकीय अनुदान के बारे में ग्रामीणों और कृषकों को उद्यान विभाग के कर्मचारियों और कम्पनी की ओर से विस्तृत जानकारी दी गयी। पौधों का रोपण सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य सीईओ जिला पंचायत, जिला पंचायत सदस्य श्री भंवर सिँह गोवास एवं श्री पवन पैकरा, सरपंच श्री कार्तिक सिँह, कमलेश दीवान उप संचालक उद्यान बिलासपुर, जनपद सीईओ गौरेला शुभा मिश्रा, श्री संजीव गाइन आर एम प्रियूनिक एशिया प्राइवेट लिमिटेड सहित कृषकों एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया।