सुशासन तिहार साबित हुआ वरदान…चित्ररेखा को मिली जीवन बीमा की राशि।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 8 अप्रैल से 31 मई तक चलाये गये प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहंुचाने का प्रभावी माध्यम बना। सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ। इन्हीं में कोटा ब्लॉक के ग्राम कुरदर निवासी चित्ररेखा भी शामिल है। अपनी समस्या के समाधान को लेकर उन्होंने पूरी उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन सुशासन तिहार में दिए एक आवेदन से उनकी समस्या का निराकरण हो गया। सुशासन तिहार शिविर के दौरान चित्ररेखा ने कोटा सीईओ से शिकायत की कि उनके पति मानसिंह के मृत्यु के बाद उन्हें जीवन बीमा की राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि उनके पति का खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बेलगहना शाखा में था। पति के निधन के पश्चात जीवन बीमा की राशि नॉमिनी को प्राप्त नहीं हो रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लीड बैंक अधिकारी द्वारा तुरंत मामले का संज्ञान लिया गया। शाखा प्रबंधक ने उसी दिन संबंधित त्रुटि को सुधार कर बीमा कंपनी को दोबारा मेल भेजा। इसके साथ ही छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक के नियंत्रक कार्यालय द्वारा भी बीमा कंपनी से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। तत्परता से की गई इस संयुक्त पहल के परिणामस्वरूप 08 जुलाई 2025 को नॉमिनी जान सिंह एवं श्रीमती चित्ररेखा को उनके खाते में 2 लाख रूपए की बीमा राशि प्राप्त हो गई। चित्ररेखा ने राशि मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार उन जैसे लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!