गायत्री को जनता नहीं पहचानती, वार्ड को स्वच्छ बनाएंगे, आवासीय पट्टा देंगी भाजपा – राजेश।

Share Now

बिलासपुर/ जगदीश प्रसाद पाण्डेय/सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है और छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा ही करेगी,साथ ही वार्ड से लेकर शहर का सम्पूर्ण विकास भाजपा सरकार ही करेंगी। उक्त विचार बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल के भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने कहा। जनसंपर्क अभियान के दौरान अपने वार्ड के विभिन्न गलियों में पहुंच कर लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को जनता नहीं पहचानती है और चुनाव जीतने के बाद उसके पति लक्ष्मीनाथ साहू जनता के सामने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सामने दिखे हैं, पार्षद गायत्री किसी के सुख-दुख में खड़ा नहीं हुई है,और जनता जानती है कि राजेश त्रिवेदी ने बिना पद प्रतिष्ठा में रहकर भी न केवल वार्ड का बल्कि तिफरा नगर के विकास के लिए कार्य किए हैं। जनता को उनके मांग के अनुरूप नगर पंचायत,फिर नगर पालिका बनने के बाद विकास कराए गए हैं। बेजा कब्जा धारियों को कांग्रेस सरकार ने आज तक आवासीय पट्टा नहीं दिए हैं,जिसे चुनाव में भाजपा की नगर सरकार बनते ही आवासीय पट्टा का वितरण किया जाएगा। सभी गलियों का नियमित साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, नशा खोरी से मुफ्त गलियां, वार्ड बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। इन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार वाद को बढ़ावा दे रही है। वार्ड में कई वरिष्ठ कांग्रेसी दावेदार थे लेकिन सबको नजर अंदाज कर महापौर पद का टिकट मांगने वाले लक्ष्मी नाथ साहू की पत्नी गायत्री को एकबार फिर टिकट देकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की गई है। जनता सब जानती है कि भाजपा अपने तमाम वायदों को समय के भीतर करती है, कांग्रेस भ्रष्टाचार करके अपना जेब भर रही है लेकिन भाजपा हर क्षेत्र का विकास कर रही है, इसलिए जनता इस बार भाजपा पर पुनः भरोसा करेंगे और नगर , वार्ड का विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!