आवास प्लस सर्वे और मनरेगा कार्यों का आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण…दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बेलसोंडा में आज आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों के घरों में जाकर चेकर वेरिफिकेशन की स्थिति देखी और समस्याओं की जानकारी लेकर मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। सिन्हा ने हितग्राही कुमारी कन्नौजे के घर पहुंचकर सर्वे में आ रही दिक्कतों को समझा और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वर्ष 2024-25 में स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया और जियो टैगिंग की प्रक्रिया में स्वयं भाग लिया। हितग्राही उषा चंद्राकर के आवास में जाकर प्लिंथ लेवल जियो टैग भी किया गया।आयुक्त ने आवास मित्र मोबाइल एप के समुचित उपयोग और जियो टैगिंग की तकनीकी प्रक्रियाओं को लेकर हितग्राहियों से बातचीत की और उन्हें जरूरी जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्राम पंचायत में अन्य निर्माणाधीन आवासों का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में सिन्हा ग्राम पंचायत कौंदकेरा के ग्राम गढ़ाघाट भी पहुंचे, जहां उन्होंने मनरेगा के तहत निर्मित नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने नर्सरी में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और आगामी समय में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर राज्य कार्यालय के अधीक्षण अभियंता विनय गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ महासमुंद एस. आलोक, जनपद सीईओ मंडावी, एसडीओ (राजस्व) पटेल सहित जनपद पंचायत महासमुंद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!